न्यू कलेवर में दिखा थाना समाधान दिवस
सुखपुरा बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
शनिवार को नए वर्ष का पहला थाना समाधन दिवसगहमागहमी के बीच सुखपुरा थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बार थाना समाधान दिवस में क्षेत्र हल्का के हिसाब से कुल 6 अलग अलग टेबल लगाए गए थे। जिसमें करनई, पचखोरा, शिवपुर, बेरुआरबारी, बसंतपुर, हनुमानगंज, इन टेबलो पर क्षेत्र सब इंस्पेक्टर, सिपाही, और चौकीदार के साथ राजस्व की टीम मौजूद रहे। आज कुल 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें पांच का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर मौके पर ही विभिन्न टीमों द्वारा निस्तारित कर दिया गया। बाकी चार प्रार्थना पत्रो के लिए चार अलग अलग टीमों मे राजस्वकर्मियों, हल्का के दरोगा,पुलिस, चौकीदार को मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भेजा गया। इसी दौरान 1.45 बजे पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने आर टी सेट पर पुलिस टीम, चौकीदार और राजस्व कर्मियों के साथ वर्चुअल वार्ता कर सख्त हिदायत दिए की मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आपसी सहयोग से अविलंब निस्तारण कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर पवन कुमार द्विवेदी, मधुकर पाठक, अभय सिंह, आनंद यादव, ओम जी गुप्ता, दिलीप सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, विनोद कुमार ,बैजनाथ सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।



0 Comments