यातायात सडक सुरक्षा जागरूकता रैली

यातायात सडक सुरक्षा जागरूकता रैली 


सुखपुरा (बलिया): भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में गायत्री ज्ञानपीठ इंटर कालेज सुखपुरा  के प्रक्षिच्छुओ ने सुखपुरा थाने के अपराध निरीक्षक केशव प्रसाद द्विवेदी ने यातायात सडक सुरक्षा जागरूकता रैली को विद्यालय प्रागंण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से होकर  बलिया सिकंदरपुर मार्ग होते हुए संत यात्री नाथ गेट से कस्बे के विभिन्न स्थानों से  होते हुए पुन: विद्यालय प्रांगण में जाकर समाप्त हुआ। इस बीच बच्चे हाथों में तख्तियो पर लिखा श्लोगन लेकर जागरूकता रैली के नारे लगा रहे थे। और लोगों से यातायात नियमों के पालन करने का भी सुझाव देते हुए। यातायात नियमों के में सहयोग करने की अपील लोगों से करते रहे।यह जागरूकता रैली विद्यालय से शुरू होकर सुखपुरा चौराहा, शहीद स्मारक,संत यतिनाथ गेट से होते हुए सुभाष रोड से कस्तूरबा विद्यालय एवं मिडिल स्कूल सुखपुरा , बुढ़वा शिवस्थान एवं भेदी बाबा स्थान होते हुए गायत्री ज्ञानपीठ इंटर कालेज सुखपुरा में आकर समाप्त हो गई। इस दौरान चाहे कितनी भी कम हो दूरी, हेलमेट है जरूरी। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा। धीरे चलिए, सुरक्षित रहिए जैसे नारों के साथ साथ  देशभक्ति नारे लगाए जा रहे थे। बच्चे अपने हाथों में सड़क सुरक्षा के पोस्टर और तख्तियां लेकर चल रहे थे। विद्यालय के बच्चों के द्वारा यह अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा नियमों में से एक यातायात की सुरक्षा जो एक मुख्य समस्या है इस पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त अध्यापक गण एवं प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे। रैली की सुरक्षा के लिए कांस्टेबल परशुराम, कांस्टेबल राजेंद्र यादव, कांस्टेबल कुंदन ,महिला कांस्टेबल कल्पना विश्वकर्मा आदि लोगों ने सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments