श्रद्धांजलि सभा

 


श्रद्धांजलि सभा

सुखपुरा(बलिया): आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

सुखपुरा इंटर कॉलेज सुखपुरा के प्रांगण में पूर्व   प्रबंधक स्वर्गीय रामविलास  सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के  प्रबंधक दिनेश चंद सिंह ने पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय सिंह के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर व्यापक चर्चा करते हुए कहा कि स्वर्गीय सिंह विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं और विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित के बारे में अपना अधिकतर समय व्यतीत करते थे। स्वर्गीय सिंह की कर्तव्य निष्ठा की देन है। कि आज सुखपुरा इंटर कॉलेज जनपद के सबसे ज्यादा साधन संपन्न और छात्र छात्राओं को उत्तम शिक्षा प्रदान करने में जनपद में अपना स्थान बन चुका है।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह,अजय प्रताप सिंह,अशोक कुमार पाण्डेय,हवलदार राम,संजय कुमार गुप्ता,संजय मिश्रा रामायण यादव और विद्यालय के समस्त शिक्षक एव॔ कर्मचारी गण तथा छात्र,छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments