जमीन पैमाइश के के दौरान आग लगी दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा


जमीन पैमाइश के के दौरान आग लगी दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा 


 सुखपुरा(बलिया): सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनौती में रविवार को धारा 24 (पत्थर  नशब) की कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पैमाइश का कार्य चल रहा था जिसमें राजस्व टीम द्वारा जमीन का सीमांकन कर पत्थर गाडने का कार्य हो रहा था।इस दौरान राजभर बस्ती की महिलाओं ने राजस्व टीम द्वारा गाड़े गए पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। और अपने ही हाथों पलानी और पुआल में आग लगा दिया गया। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा चार महिला को  गिरफ्तार कर थाने पर लेकर चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा धनौती के पशुपति खरे द्वारा अपनी जमीन के सीमांकन का मुकदमा धारा 24 के अंतर्गत  तहसील बांसडीह में किया गया था।जिसके आदेश के क्रम में क्षेत्रीय लेखपाल नीतीश यादव और राजस्व निरीक्षक जितेंद्र राम के साथ राजस्व के अन्य कर्मचारी एवं महिला और पुरुष पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कर पत्थर गाडने का कार्य कर रहे थे।इस दौरान राजभर बस्ती की महिलाओं ने राजस्व टीम द्वारा गाड़े गए पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। और अपनी ही पलानी में आग लगा दिया। जिससे एक झोपड़ी और पुआल जलकर राख हो गया। जिस पर पुलिस  चार महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने पर लेकर चली गई। कानूनगो  जितेंद्र राम द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर सरकारी काम में बाधा पत्थर, उखाड़ना, दुसरे की जमीन पर अवैध रुप से कब्जा करनाआदि धाराओं में चार नामजद एवं पन्द्रह अज्ञात पुरुषों सहित महिलाओं पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्रवाई देर शाम तक चलती रही।


Post a Comment

0 Comments