बालिका स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान" विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन
सुखपुरा (बलिया)। क्षेत्र के गांधी महाविद्यालय मिड्डा बेरुआरबारी के सभागार में चंद्रन ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा "बालिका स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान" विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन बुधवार को किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर नुजहत खान अल जैम हॉस्पिटल बहेरी, बलिया एवं वशिष्ठ अतिथि श्री कमल किशोर सिंह "स्वास्थ्य विशेषज्ञ" रहे। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र-छात्राओं को स्ट्रेस कम करने के लिए योगा करना चाहिए। अगर आप डॉक्टर के पास जाएंगे, तो डॉक्टर आपको नींद की गोली दे देगा। ताकि आप आराम से सो सके, लेकिन अगर आप 40 मिनट प्रतिदिन योग करते हैं। तो आप स्ट्रेंस को धीरे-धीरे काम करने लगते हैं शरीर में नमक की उपयोग के बारे में बताते हुए। विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कमल किशोर सिंह ने कहा कि नमक 40% सोडियम और 60% क्लोराइड से बना होता है। संतुलित मात्रा में नमक का सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है। पाचन तंत्र और किडनी को ठीक से काम करने के लिए जरूरी है। डिप्रेशन और एंजायटी से आराम दिलाता है। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश पांडे डॉक्टर अभिषेक सिंह डॉक्टर श्रीजा त्रिपाठी श्रीमती मंजू सिंह श्री मुलायम सिंह एवं बड़ी संख्या में गांधी महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थी अंत में चंद्रन ग्रामीण विकास संस्थान के सचिव एवं गांधी महाविद्यालय के प्रबंधक श्री श्री राम शुक्ला ने सबका आभार व्यक्त किया।
0 Comments