रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में औचक निरीक्षण
बलिया(राष्ट्र की संपत्ति)
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में चल रहे नव-निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता, सामग्री के उपयोग तथा कार्य की प्रगति को परखा गया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के आवासीय सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया। आरटीसी परिसर में चल रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से ही पुलिस बल की कार्यकुशलता बढ़ती है, जिससे कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सहायता मिलती है।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, आरटीसी प्रभारी अमरजीत यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और तत्परता से करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक का यह औचक निरीक्षण विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे स्पष्ट संदेश गया है कि पुलिस प्रशासन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।




0 Comments