कार्रवाई
पुरानी बलिया में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त, गरजेगा बुलडोजर — सिटी मजिस्ट्रेट
जनपद प्रशासन अब अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के मूड में है। हाल ही में भू-राजस्व विभाग की टीम ने सीआरओ त्रिभुवन के नेतृत्व में पुरानी बलिया क्षेत्र में सरकारी जमीनों का चिन्हांकन किया था। जांच के दौरान सामने आया कि कई स्थानों पर भू-माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कराए गए हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।



0 Comments