ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल में संस्थापक स्व. अवधेश सिंह की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय अवधेश सिंह जी की 16वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के बीच मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा विद्यालय प्रांगण में अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इसी सोच और संकल्प के साथ उन्होंने क्षेत्र में एक कॉन्वेंट विद्यालय की स्थापना का सपना देखा। वक्ताओं ने बताया कि उनके इस अधूरे सपने को उनके स्वर्गीय पुत्र आनंद सिंह (पिंटू) ने साकार किया और ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत नींव रखी। आज यह विद्यालय न केवल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र है, बल्कि स्व. अवधेश सिंह जी के विचारों और मूल्यों को भी आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं स्व. सिंह जी के परिजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय की प्रबंधक उर्मिला सिंह ने कहा कि स्व. अवधेश सिंह जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और विद्यालय परिवार उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करता रहेगा। अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए चिंतित रहते थे।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।




0 Comments