सुखपुरा में व्यापारियों ने विधायक केतकी सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
सुखपुरा। कस्बे के व्यापारियों ने बांसडीह विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती केतकी सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास और गहमागहमी के बीच मनाया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अप्पू सिंह के नेतृत्व में केक काटकर विधायक के लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।इस अवसर पर कस्बे के अनेक व्यापारी एवं सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से शंकर दानी वर्मा, राजकुमार वर्मा, बनारसी उपाध्याय, कृष्णा चन्द वर्मा, रामनरायण सिंह, राजू सिंह, मनोज यादव, नगीना सिंह, बसन्त कुमार सैनी, गिरजा शंकर सिंह, विनोद ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments