सरकार द्वारा आयोजित कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में

 सरकार द्वारा आयोजित कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में 



सुखपुरा(बलिया)।

 17वीं शताब्दी की सामाजिक न्याय की नायिका रानी अहिल्याबाई होलकर के जयंती के तृतीय शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरकार द्वारा आयोजित कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के सामाजिक न्याय को धरातल पर लाने के लिए सरकार कटिबंध है जिसके फल स्वरुप आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसके अधिकारों को पहुंचाया जा रहा है। नारी शक्ति की सशक्त हस्ताक्षर लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर वर्तमान परिवेश में मातृशक्ति की प्रेरणा स्रोत है। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत सिंह ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर न्यायिक सामाजिक और धार्मिक व्यवस्था की सृजन करता थी जिसके फल स्वरुप देश विश्व पटल पर अपने आप को स्थापित किया है खंड विकास अधिकारी बेरूआरबारी शैलेश कुमार मुरारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विशिष्ट जनों एवं आगंतुकों का आभार एवं समापन की घोषणा कि गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक यादव,अनमोल सिंह,राजू शर्मा,सुजीत सिंह,अनीता देवी,सीमा देवी, ममता देवी,सहित सैकड़ो महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह एवं संचालन ए डी यो पंचायत बलराम मौर्य ने किया।


Post a Comment

0 Comments