तिरंगा शौर्य यात्रा
सुखपुरा बलिया लखनऊ उत्तरप्रदेश
पिछले दिनों पहलगाम में हुऎ आतंकवादी हमले में शहीद हुए भारतीयों के शहादत का बदला लेने के लिए देश की सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देकर निर्दोष निहत्थे लोगों के शहादत का बदला लिया था।भारत की सेनाओं का पराक्रम देख विश्व की सारी शक्तियां हैरान है।ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने से देश के मजबूत इरादों का एहसास विरोधी देशों को हो चुका है।जिसके क्रम में देश के सैनिकों के पराक्रम और शौर्य की हौसला अफजाई के लिए देश के कोने कोने में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली जा रही है।जिसके क्रम में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती केतकी सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सुखपुरा स्थित पुराना स्टेट बैंक प्रांगण से मां भगवती स्थान तक तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई।जिसमें क्षेत्र और विधानसभा के कोने-कोने से आए महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंगा शौर्य यात्रा समाप्त होने के पश्चात विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस कायरता पूर्ण तरीके से धर्म पूछ कर निहत्थे लोगों पर वार किया था।उसका जवाब हमारे वीर सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर उसके आकाओं और उनके अड्डों को उनके कर्मों के आधार पर तबाह कर दिया है।सबसे बड़ी बात यह है कि जीन माता बहनों के सिंदूर आतंकवादियों ने उजड़े थे उनको नेस्तनाबूद करने मे देश की दो जांबाज बेटियां कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिक सिंह ने नेतृत्व किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने यात्रा में आए लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारत की सेना देश के हर नागरिक के दिलों में असली अभिनेता के रूप में राज कर रहे हैं।उनकी बदौलत ही आज हम लोग सुरक्षित है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेखा सिंह,ममता सिंह,आरती सिंह,मीरा देवी,निक्की देवी,बृजनाथ सिंह,मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह,मिथिलेश तिवारी,प्रतुल ओझा,सत्येंद्र सिंह सीतांशु गुप्ता,राकेश वर्मा,राजु वार्शी आदि सैकड़ो लोग रहे।
0 Comments