खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण 30 मई से 10 जून के मध्य किया जाएगा।

 खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण 30 मई से 10 जून के मध्य किया जाएगा।


बलिया (राष्ट्र की संपत्ति)


जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह जून,2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण माह मई,2025 में दिनांक 30 मई,2025 से 10 जून,2025 के मध्य खाद्यान्न वितरण नि:शुल्क किया जायेगा।

           यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र ने देते हुए बताया कि प्रत्येक अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं व 21 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा खाद्यान्न) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट 02 किग्रा गेहूं व 03 किग्रा चावल का वितरण निःशुल्क किया जायेगा। जिन कार्डधारकों के अंगूठा ई-पास मशीन पर आधार प्रमाणीकरण में असफल हो जायेगे,उन्हे मोबाइल ओ0टी0पी0 आधारित प्राक्सी के माध्यम से दिनांक 10 जून,2025 को वितरण किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments