ऑटो में मिले वृद्ध की शिनाख्त
बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड में एक ऑटो में मिले वृद्ध की शिनाख्त सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भीखपुरा वार्ड नंबर 8 निवासी अरविंद बरनवाल के रूप में हुई है। वह बिहार में अपनी बेटी के घर से वापस लौट रहे थे। मृतक के पुत्र रोशन बरनवाल ने बताया कि उनकी बहन रेनू गोपालगंज, बिहार के सासामुसा में रहती हैं। अरविंद तीन दिन पहले वहां गए थे। रविवार दोपहर को वह घर के लिए निकले। रात तक घर न पहुंचने पर परिवार चिंतित हुआ। भोर में रोशन बहन के घर पहुंचे। बस चालक ने बताया कि उन्होंने अरविंद को भागलपुर में उतारा था। इसी दौरान मौसेरे भाई अभिषेक बरनवाल के फोन से घटना की जानकारी मिली।
0 Comments