सुखपुरा(बलिया)।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में नौनिहालों को उत्तम शिक्षा देने के उद्देश्य से के०एस० कान्वेंट स्कूल का शुभारंभ क्षेत्रीय एवं जनपद के माननीय लोगों की उपस्थिति में मंत्रोंचार एवं पूजन अर्चन के साथ किया गया।ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में करम्बर बैसहा मुख्य मार्ग पर विद्यालय का उद्घाटन क्षेत्र के ननिहाल को उत्तम शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया ।इसके बाद सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,अतिथि सम्मान,अतिथियों का संबोधन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें जनपद के विभिन्न दलों के राजनीतिक लोगों के साथ-साथ शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सामाजिक संगठनों से लोग उपस्थित रहे।इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कहा कि इस क्षेत्र में यह विद्यालय जितना जल्दी बनकर तैयार हुआ मैं आशा करता हूं कि उतना ही जल्दी उन्नत के कर कर शिक्षा के क्षेत्र में नील का पत्थर साबित होगा।मै नवनिहालों के उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए विद्यालय के अग्रसर उन्नत करने की सफल कामना करता हूं ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ,नीरज सिंह गुड्डू,बृजनाथ सिंह,उत्कर्ष सिंह,अनिल सिंह,अवलेश सिंह,जनार्दन उपाध्याय, आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक रामकुमार सिंह तथा संचालन आदित्य सिंह सोनू ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा सिंह द्वारा व्यक्त किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन जी पाठक एवं उप प्रधानाचार्य रामनरेश प्रसाद द्वारा आयोजन का को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।


0 Comments