अज्ञात कारणो से लगी आग से आधा दर्जन से अधिक फुस की झोपड़ियों जल कर राख
बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्गीपुर में राम मंदिर के समीप मंगलवार की दोपहर बारह बजे के करीब अज्ञात कारणो से लगी आग से आधा दर्जन से अधिक फुस की झोपड़ियों में आग लग गई।जिससे उसमें रखा घरेलू अनाज,भूसा सहित कपड़ा,नगदी आदि जलकर खाक हो गया।आग की चपेट में आने से आधा दर्जन के आसपास मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गई हैं।आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।जैसे तैसे मवेशियों को बाहर निकाला जा सका।घटना की सूचना पर भाजपा नेता विश्राम सिंह मौके पर पहुंचकर सभी पीड़ितों को तिरपाल,आटा,चावल,दाल,तेल, दवाई एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई।जिसमे भरत गोड का हाथ जल गया।साथ ही श्री सिंह द्वारा ग्राम सभा के लेखपाल,पशु चिकित्सक एवं अन्य उच्च अधिकारियों को फोन कर पीड़ितों को हर संभव मदद करने की बात कही।ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने पीड़ितों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। आग लगने से जिनकी रिहाईसी झोपड़ी जली हैं।उनमें मुख्य रूप से अमिचंद राजभर,प्रेमचंद राजभर,शिवचंद राजभर,भरत गोड,मुद्रिका गोड,जयप्रकाश तिवारी,आदि की झोपड़ी एवं गाय और पडीया झुलस गई हैं।





0 Comments