बाउंड्री वॉल का उद्घाटन

 बाउंड्री वॉल का उद्घाटन



सुखपुरा(बलिया) : पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमवीर सिंह ने गुरुवार की शाम थाना सुखपुरा परिसर में नव निर्मित बाउंड्री वॉल का उद्घाटन किया।सबसे पहले थाना परिसर मे पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओम वीर सिंह ने  गार्ड आफ आनर की सलामी दी गयीं डा.सिंह ने सुन्दरीकृत थाना कक्ष का फीता काट कर उदघाटन किया गया ।इस मौके पर उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया।थाना परिसर में बने नवनिर्मित पुलिस बैरक में व्याप्त त्रुटियों को लेकर असंतोष जाहिर किया और इन कमियों दूर करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इसी क्रम में उन्होंने परिसर में मुकदमा से संबंधित खड़े पुराने छोटे बडे वाहनों,दो पहिया वाहनो को कोर्ट से मिलकर नीलामी कराने का भी निर्देश दिया।थाना परिसर मे पुराने पेडों को भी नीलामी कर कटवाने का हेड मोहरीर को निर्देश दिया।  इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर,सीओ श्यामा कांत,सीओ उस्मान, अपराध निरीक्षक केशव प्रसाद द्विवेदी,हरीश यादव,पवन कुमार द्विवेदी, जयदीप यादव,अमित कुमार यादव,धर्म देव चौहान,राम अचल यादव, अशोक कुमार,विनोद सरोज ,अमीत कुमार, संदीप कुमार, आदि मौजूद रहे।

चित्र परिचय -

सुखपुरा थाना परिसर के बाउंड्री वाल का उद्घाटन करते पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमवीर सिंह

Post a Comment

0 Comments