अंतर जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट
फाइनल मुकाबले ने भरौली ने स्टेडियम बलिया को परास्त कर ट्रॉफी पर किया कब्जा
टाईब्रेकर से हुआ फैसला
सुखपुरा (बलिया)।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भलुही के खेल मैदान मे आयोजित अंतर जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला ग्रीन फुटबॉल क्लब भरौली तथा वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम बलिया के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद 10 वें मिनट मे भरौली के मुलायम ने डी एरिया से शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। मैच समाप्ति के ठीक 4 मिनट पहले स्टेडियम टीम के आकाश ने एक बेहतरीन पास को गोल मे बदल कर टीम को बराबरी पर खड़ा कर दिया। आयोजन समिति ने टाईब्रेकर के माध्यम से दोनों टीमों को 5-5 पेनाल्टी शूटआउट देने का निर्णय लिया। पेनाल्टी शूटआउट में भरौली की टीम ने पांचों शूटआउट को गोल में बदल दिया जबकि स्टेडियम की टीम मात्र तीन गोल ही कर पाई। इस प्रकार भरौली की टीम 6---4 से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस दौरान दोनों टीम के समर्थकों के बीच तनाव बना रहा। मैच रेफरी नेशनल खिलाड़ी रह चुके दिग्विजय सिंह की सूझबूझ से मैच सकुशल सम्पन्न हुआ। मैन ऑफ द मैच भरौली के मुलायम को दिया गया।फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने दोनों टीमों को ट्रॉफी तथा फुटबॉल किट प्रदान किया। अपने संबोधन मे धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि खेल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के साथ बच्चों को अनुशासित नागरिक बनाने तथा नेतृत्व विकास मे सहायक होता है। विशिष्ट अतिथि धनंजय यादव प्रबंधक पी एन बी रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहन सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा इस आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। आयोजन समिति के रामजी सिंह, इंद्रपाल सिंह, राहुल सिंह, अभिषेक सिंह, समरेंद्र सिंह, भारत भूषण सिंह, शैलेश यादव, विकास यादव, राजनाथ यादव, आर्यन सिंह, मनीष यादव तथा अभोरन सिंह को भी सम्मानित किया गया।


0 Comments