अंतर्जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट
सुखपुरा (बलिया)।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भलुही के खेल के मैदान पर चल रहे अंतर जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया ने जयहिंद स्पोर्टिंग क्लब भलुही को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले मे 1-0 से परास्त कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दोनों टीमों द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया गया। पहले हाफ के 10 वें मिनट मे स्टेडियम बलिया के आकाश ने साथी खिलाड़ी के पास को सीधे गोल पोस्ट मे डाल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक स्टेडियम 1-0 से आगे थी। मध्यांतर बाद भलुही की टीम ने कई प्रयास किए परंतु गोल नहीं कर पाए। दोनों टीम के समर्थकों द्वारा अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाता रहा। मैच रेफरी दिग्विजय सिंह रहे। पहले सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि रजनीश यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा बलिया तथा विशिष्ट अतिथि अनिल पांडेय अध्यक्ष प्रा शिक्षक संघ गड़वार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहन सिंह ने अतिथियों, खेलप्रेमियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रामजी सिंह, देवनाथ यादव, रोहित सिंह, धनंजय यादव, विकास यादव, मनीष यादव, बाबूलाल यादव आदि सक्रिय रहे। मैच का लाइव कमेंट्री राहुल सिंह एवं शैलेश यादव ने किया।


0 Comments