20 लीटर शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

20 लीटर शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा कच्ची शराब की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद 


बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश


 पुलिस अधीक्षक बलिया  ओम वीर  सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर गौरव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व मे शुक्रवार को थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के हे0का0 दिनेश कुमार सिंह अपने सहयोगी अमित पटेल द्वारा मुखवीरी सूचना के आधार पर ग्राम नरहनी तिराहे से लगभग 100 कदम की दूरी से बेचु बिन्द पुत्र मोहन बिन्द निवासी ग्राम लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 50 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक की जरिकेन 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद हुआ अभियुक्त बेचु बिन्द उपरोक्त को मौके से समय 15.25 बजे गिरफ्तार कर बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। 

1.मु0अ0स0- 51/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

*गिरफ्तार नाम पता अभियुक्त-*

1. बेचु बिन्द पुत्र मोहन बिन्द निवासी ग्राम लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 50 वर्ष



आपराधिक इतिहास अभियुक्त  बेचू बिन्द उपरोक्त 

1. मु0अ0सं0. 245/2018 धारा 60(1), 63 आबकारी अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 

2. मु0अ0सं0. 192/2020 धारा 60(1) आबकारी अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

3. मु0अ0सं0. 179/2021 धारा 60(1) आबकारी अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

4. मु0अ0सं0. 13/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

5. मु0अ0सं0. 85/2024 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. हे0का0 दिनेश सिंह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

2. कां0 अमित पटेल थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 

Post a Comment

0 Comments