श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन
सुखपुरा(बलिया)।
ए. एस. एम. कान्वेंट स्कूल के संस्थापक स्व. अवधेश सिंह जी की 15वीं पुण्यतिथि गुरुवार को विद्यालय प्रागंण मे उनके टैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया।शोक सभा मे वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्यापक चर्चा करते हुऎ कहा की वो गरीबों,पिछड़े, मजलूमों के एक मसीहा थे। उनका सोच था की गरीब के बच्चे भी अच्छी शिक्षा तामिल कर सके इसी सोच को लेकर उन्होंने क्षेत्र में एक कॉन्वेंट विद्यालय की स्थापना किया था। जो आज उनका सपना साकार होता हुआ देखा जा रहा है।
इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक उर्मिला सिंह,अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह,श्रीमतीअनुराधा सिंह, प्रधानाचार्य श्री अजीत कुमार पाण्डेय,सुनील कुमार सिंह, सिंटू सिंह, शिवम, अहम, हरेराम सिंह, एस.पी.एन. तिवारी, रोहित सिंह, टी. के. सिंह,अरविन्द श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार सिंह, विजय चौहान, आलोक सिंह, भूपन सिंह, पवन सिंह, पंकज सिंह, निर्भय पाण्डेय, तौहीद, नागेंद्र सिंह ,सुनील यादव, सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री सुनील सिंह,जनार्दन उपाध्याय, बृज नाथ सिंह,अमित पांडेय,नागेंद्र सिंह आदि लोगों ने स्व.श्री सिंह जी के चित्र पर पुष्पार्चन करते हुए उनके सहज एवं सामाजिक दानशीलता को याद और नमन किया।
0 Comments