बलिया के संगीत साधक ने किया बिहार बी पी एस सी शिक्षक भर्ती परीक्षा में टॉप
(संगीत के छात्र ने ही प्राप्त किया बलिया टीडी कॉलेज के बी.ए. की परीक्षा में सर्वोच्च अंक)
सुखपुरा(बलिया)
।जनपद के प्रसिद्ध संगीतज्ञ और शिक्षक डॉ अरविन्द कुमार उपाध्याय के शिष्य दीपक चौबे पुत्र मदन चौबे ग्राम भरखरा थाना सुखपुरा बलिया ने बिहार लोक सेवा आयोग की माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूरे बिहार प्रांत में तृतीय स्थान प्राप्त करके परिवार और जनपद का नाम रौशन किया है।इसके अलावा डॉ अरविन्द कुमार उपाध्याय के एक और संगीत छात्र सूरज कुमार सिंह पुत्र रामकुमार सिंह निवासी श्रीनगर बैरिया जनपद बलिया ने श्री मुरली मनोहर टाऊन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपना लोहा मनवाया है। उपरोक्त दोनों छात्र संगीत के विद्यार्थी हैं और आरम्भ से ही संगीत विषय में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक रहे थे।
संगीत के प्राध्यापक डॉ उपाध्याय ने बताया कि अब संगीत के प्रति सरकार और समाज का ध्यान पुनः आकृष्ट हो रहा है। टाऊन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया में स्थापित प्रयाग संगीत समिति से पढ़े और मेरे द्वारा स्थापित पण्डित पारस नाथ मेमोरियल साहित्य संगीत कला ट्रस्ट द्वारा प्रशिक्षित असंख्य बच्चों ने अपनी संगीत साधना के बल पर समाज में पहचान और रोजगार अर्जित किया है। बलिया के लोग जाने कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं अपितु रोजगार सृजन का भी एक अच्छा माध्यम है। अब संगीत के प्रति रुझान बलिया में भी तेजी से बढ़ने लगे हैं।उपरोक्त दोनों होनहार छात्रों को पण्डित पारस नाथ मेमोरियल ट्रस्ट साहित्य संगीत कला केंद्र बलिया ने बहुत जल्द एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
0 Comments