वीर कुंवर सिंह सेतु से युवक युवती ने गंगा में लगाई छलांग
बिहार पुलिस ने गोताखोरों से कराई तलाश, देर शाम तक नहीं लगा सुराग
बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
यूपी बिहार को जोड़ने वाले भरौली बक्सर के बीच गंगा पर बने वीर कुंवर सिंह सेतु से रविवार देर शाम युवक व युवती ने नदी में छलांग लगा दी सूचना पर पहुंची बिहार के बक्सर पुलिस ने नाविकों व गोताखोरों से दोनों की तलाश कराई लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद पुल पर घंटों भीड़ रही।
बताया जाता है कि बक्सर जिले के लोहनी गांव निवासी अंकित 19 बक्सर स्थित पॉलिटेक्निक का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाईक से भरौली की ओर से एक युवती के साथ पुल पर आया और बाईक रोक दोनों उतर कर बात करने लगे। कुछ ही देर में युवक ने हेलमेट बाईक पर रखा और युवक व युवती एक साथ गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर बक्सर जिले औद्योगिक थाना के साथ अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और नाविकों से दोनों की तलाश कराई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर भी नदी में दोनों की तलाश कराई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।


0 Comments