उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर के आदेश से विद्यालय की जमीन पर हो रहा निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका गया
सिकंदरपुर बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
ग्रामसभा हथौज के ग्रामवासियो का एक प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी से मिला और विद्यालय जमीन का कब्जा रोकने के लिए उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा। ग्राम सभा हथौज के प्राथमिक विद्यालय में एक व्यक्ति द्वारा जमीन को जबरन कब्जा किया जा रहा है। ग्रामवासियो की माने तो यह प्राथमिक विद्यालय की बॉउंड्री वाल पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा निर्माण कराया गया था,लेकिन आज उसको तोड़कर हथौज ग्राम सभा का एक व्यक्ति यह कहकर कब्जा कर लिया कि यह जमीन डीह की है और मैं इसमे अपना हैंडपंप और करकट आदि डालकर रहने हेतु बनाऊँगा, चुकि ग्रामवासियो द्वारा थाना खेजुरी को भी इस बाबत सूचना दी है। थाना खेजुरी ने उपजिलाधिकारी से राजस्व टीम गठित करके इस मामले का पट्टाछेप कराने की बात कही।वही पूर्व में भी शिक्षा विभाग द्वारा भी उस जमीन को कब्जा से मुक्त कराने हेतु पत्र लिखा गया है। उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर ने इस मामले को त्रिस्तरीय राजस्व टीम गठित करके मामले को सुलझाने का आदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान महेंद्र राय,रूपम राय, प्रधान प्रतिनिधिचंदन राय, पूर्व प्रधान रामबहादुर वर्मा, कैलास पतिराय, सुधीर राय आदि लोग मौजूद रहे।


0 Comments