बच्ची का अपहरण करता गिरफ्तार
सुखपुरा बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश।
आसन गांव निवासी जिस बालिका का अपहरण हुआ था ।उसके पिता की मौत नवम्बर2023 में हो गया है।उसकी एक बारह साल की बहन है व अस्सी वर्षीय दादी है।मां घर की खराब स्थिति को देखते हुए सुरत स्थित किसी कम्पनी में नौकरी करती है।
सुखपुरा।थाना क्षेत्र के आसन गाँव की एक बच्ची को शनिवार को अपहरण कर बेचने की तैयारी चल रही थी। अपहरण में शामिल उसकी बड़ी मम्मी सपना व उसका मुस्लिम प्रेमी मु.राजा का हाथ है।राजा, सपना का पति संतोष बता कर बलिया में एक किराए के मकान में रहते थे। जबकि सपना का पति घर पर ही रहता है।सपना की कोई संतान नहीं है। लोगों कि माने तो कुछ वर्ष पहले भी वह एक बच्ची को लेकर घुम रही थी।बाद में उसके बारे में बताई की वह मर गई है।लोगों की मानें तो सपना ने उसको भी कहीं बेच दिया होगा।
सुखपुरा(बलिया)। क्षेत्र के आसन गांव में एक तीन वर्षीय बालिका घर से गायब हो गई थी।इसकी सूचना परिजनो ने सुखपुरा पुलिस को दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका को 36घंटे के अन्दर बलिया तिखमपुर, रामदहीन पुरम स्थित एक आवास से रविवार की देर रात बरामद कर लिया।बलिका के साथ ही अपहरण करने वाले बालिका की बड़ी मम्मी व उसका एक प्रेमी मुसलमान युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।बता दें कि सत्तरह अगस्त की सांय काल श्रीकृष्ण सिंह उर्फ अकलू सिंह निवासी आसन ने सुखपुरा थाने में एक तहरीर दिया। कि उनकी भतीजी 3 वर्ष पुत्री स्व अशोक सिंह सुबह से गायब है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बालिका के बड़ी मम्मी सपना से भी पुछताछ किया। तो वह घटना के दिन गाजीपुर जाना बता रही थी।जब उसके मोबाइल का लोकेशन देखा गया। तो वह बात ग़लत निकली।उसके मोबाइल में एक युवक का फोटो भी था।जब लोकेशन चेक किया गया ।तो वह तिखमपुर दिखा रहा था।इसी बीच अठारह अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली की उक्त बच्ची तिखमपुर एक मकान में देखी गई है। पुलिस ने सुचना के आधार पर युवक समेत बच्ची को बरामद कर लिया।युवक ने अपना नाम मुहम्मद राजा पुत्र स्वर्गीय कासीम निवासी डोमनपुरा थाना सिकन्दर पुर बताया।राजा व सपना तिखमपुर एक मकान में पति पत्नी की तरह रहते थे।दोनों के पास इस समय पैसा नहीं था। तो उन लोगों ने यह योजना बनाया था। कि लड़की को पश्चिम बंगाल में वेश्यावृत्ति के लिए बेच देंगे। उससे जो पैसा मिलेगा उससे उन लोगों का खर्चा चलेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह,बेरुआरबारी चौकी प्रभारी अखीलेश नारायण सिंह, का.अनन्त कुमार, दिनेश कुमार,महिला का.विन्दू आदि लोग रहे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0 Comments