शोक सभा

 शोक सभा 


सुखपुरा(बलिया)।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बलिया की एक शोक सभा  3 जून दिन सोमवार को संगठन के माल गोदाम रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें माध्यमिक शिक्षा निदेशक (पूर्व) कृष्ण मोहन त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर हार्दिक शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की चीर शांति तथा उनके निधन से हुई अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति उनके परिजनों को देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक प्रकट करते हुए संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि स्व. त्रिपाठी जी के निधन से प्रदेश ने एक अच्छा अधिकारी खो दिया ।उन्होंने कहा कि प्रदेश के दर्जन भर शिक्षा निदेशकों गोविंद नारायण मिश्र, आत्म प्रकाश ,वी0पी0 खंडेलवाल, एल0पी0 पांडेय, अमृत प्रकाश ,अचला खन्ना वासुदेव यादव, सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह ,कृष्ण मोहन त्रिपाठी शिक्षा निदेशकों का कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा। जिन्होंने प्रदेश की शिक्षा के लिए अनुकरणीय कार्य किए हैं। तथा वह शिक्षकों की समस्याओं के प्रति गहरी रुचि रखते थे।

 कृष्ण मोहन त्रिपाठी जी के कार्यकाल के एक घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि एक बार वे तथा तत्कालीन महामंत्री श्री भगवान शंकर त्रिपाठी शिक्षा निदेशक कक्ष में बलिया जनपद के शिक्षकों की मंडलीय तथा जिले स्तर की समस्याओं पर वार्ता कर रहे थे।मैं समस्याओं को रखने जा रहा था। तथा वे तत्काल जे0डी0, जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश करके पत्र दे देते थे ।इसी बीच श्री भगवान शंकर त्रिवेदी लखनऊ की एक समस्या रखे। त्रिपाठी जी ने कहा कि आप लखनऊ के हैं। कभी भी अपनी समस्या रख सकते हैं। विजय कुमार सिंह बलिया से प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले से हैं।  इन्हें सुन लेने लीजिए। सहृदय तथा शिक्षक हितकारी अधिकारी के निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है।शोक प्रकट करने वालों में अमरनाथ सिंह, सुरेंद्रनाथ शुक्ला, भृगु नाथ प्रसाद, राजेंद्र उपाध्याय ,आदित्य नारायण पांडेय, गोवर्धन पांडेय, भारत प्रसाद ,विजय शंकर सिंह आदि रहे।

                         


   विजय कुमार सिंह 

                           प्रांतीय उपाध्यक्ष

                    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ

Post a Comment

0 Comments