प्रतापगढ़ लखनऊ
फास्ट फूड खाने का एक ऐसा तरीका है जो जल्दी से उपलब्ध हो जाता हैऔर स्वादिष्ट भी होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत क्या है कि यह पहले से ही आधा पका हुआ होता है फास्ट फूड खाना बहुत से लोगों की आदत में शुमार होता है। माता पिता यह जानते हैं कि यह कितना नुकसानदायक है फिर भी बड़े शौक से अपने बच्चों को खिलाते हैं। फास्ट फूड जैसे कि पिज़्ज़ा बर्गर चिप्स चाऊमीन मोमोज जैसे खाद्य पदार्थ बड़ी तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं और भूख को संतुष्ट कर रहे हैं।जब कि सभी जानते हैं कि यह नुकसानदायक है फिर भी उसकी ओर खिंचे चले जा रहे हैं। फास्ट फूड का सेवन बहुत सारी बिमारियों को निमंत्रण देना है। इसके अलावा इन खाद्य पदार्थों में पौष्टिक तत्वो की कमी पाई जाती है इसमें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। पोषक तत्व की कमी के कारण इसे पचाने में बहुत कठिनाई होती है। अनेक बीमारियों का जन्मदाता इसे माना जाता है। अगर हम अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं तो हमें फास्ट फूड का इस्तेमाल बंद करना होगा। हमें भोजन करने के उद्देश्य को समझना होगा। हमें भोजन स्वाद के लिए नहीं स्वास्थ्य के लिए करना चाहिए। माता-पिता को अपने बच्चों की खाने पीने की आदतों का ध्यान देना चाहिए क्योंकि बचपन में बच्चे सही गलत नहीं समझ पाते हैं। फास्ट फूड शरीर के लिए लाभदायक कम हानिकारक ज्यादा है इसमें अनेक पौष्टिक तत्व की कमी पाई जाती है। फैट शुगर कार्बोहाइड्रेट और नमक की मात्रा अधिक होती है। इसको महीनों संरक्षित रखने के लिए प्रिजरवेटिव का इस्तेमाल होता है।हम सभी को अपने बच्चों को शुद्ध ताजा घर का भोजन देना चाहिए जिससे बच्चों का शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास भली-भांति किया जा सके।
सीमा त्रिपाठी
शिक्षिका साहित्यकार लेखिका
लालगंज प्रतापगढ़
0 Comments