स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन परिचय के बारे में कोथ ग्राम सभा के पास के स्कूलांे एवं कोचिंग सेंटर के युवाओं को स्वामी विवेकानन्द जी जीवन परिचय के बारे में बताते हुए उन्हे अभिप्रेरित किया
बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर-रसड़ी द्वारा युवाओं के प्रेरणा के श्रोत्र स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन परिचय के बारे में कोथ ग्राम सभा के पास के स्कूलांे एवं कोचिंग सेंटर के युवाओं को स्वामी विवेकानन्द जी जीवन परिचय के बारे में बताते हुए उन्हे अभिप्रेरित किया गया।
इस अवसर पर परमानन्द ने बताया कि ’उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो।’ स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार हमेशा से युवाओं को जीवन में बेहतर करने और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानन्द की जयंती और उनके अनमोल विचारों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का भी अवसर है। स्वामी विवेकानंद, युवाओं को जीवन में बेहतर करने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे। वह कहते थे- युवा देश के भविष्य हैं और आगे चलकर देश को संभालेंगे।
इस अवसर पर सिंधराज ने बताया कि 12 जनवरी को हम सभी राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह ‘उच्च विचार और सादा जीवन’ के प्रतीक थे। स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। वह भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में से एक थे। प्रत्येक भारतीय उनसे प्रेरणा ले सकता है। इस दिन युवाओं से मूल्यों, सिद्धांतों और विश्वासों पर खरा उतरने की अपेक्षा की जाती है। वह बहुत बहादुर भी थे, अपनी बहादुरी और बुद्धिमत्ता के कारण वह अपने मित्रों के समूह के नेता बन गये थे। राष्ट्रीय युवा दिवस युवा दिवस के नाम से भी प्रसिद्ध है।
इस अवसर पर सुनिल कुमार प्रजापति, नागेन्द्र यादव, पवन, संदीप, सतीश, प्रिंस एवं डी एड विशेष शिक्षा-श्रवण बाधिता व बौद्धिक अक्षमता के छात्र उपस्थित रहे।


0 Comments