कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक

कार्यकारिणी  की एक आवश्यक बैठक 

सुखपुरा(बलिया):पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय ईकाई की  कार्यकारिणी  की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष रोहित सिंह के आवास पर विजय शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में तय हुआ कि व्यापारी हित के लिए संगठन किसी भी मुश्किल समय मे साथ रहने का कार्य करेगा।नगर अध्यक्ष  रोहित सिंह ने व्यपारिक हित में हुए कार्यो को अपने सदस्यों के सामने रखा। साथ ही कहा कि पूरे गर्मजोशी से हर व्यापरियों के मान सम्मान की लड़ाई संगठन अग्रिम  पंक्ति में खड़ा होकर लड़ेगा। बैठक के आरम्भ में पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व0 मंगल यादव और उनके साथी के लिए दो मिनट का  मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयीं।इस मौके पर नगर अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, महामंत्री मुकेश सिंह, संयोजक विजय गुप्ता,कोषाध्यक्ष राज कमल वर्मा तथा महासचिव,सचिव, उपाध्यक्ष,मीडिया प्रभारी,सूचना मंत्री आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments