नाबदान के पानी का बहाव, साफ, सफाई की व्यवस्था करने की मांग
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी को दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए घाटों को जाने वाले मुख्य मार्गों पर जल जमाव, नाबदान के पानी का बहाव, साफ, सफाई की व्यवस्था करने की मांग किया है। उक्त रास्तों से छठ पूजा के लिए ब्रती महिलाएं, बहने छठ घाट तक शाम और सुबह को जाती है। छठ से पहले उक्त मार्गों की साफ सफाई का मुकम्मल व्यवस्था करने की मांग किया है। जिसमें मुख्य रूप से राकेश पांडे के दरवाजे से लेकर संत यतिनाथ मंदिर तक, सुखपुरा इंटर कॉलेज के मेंन गेट से लेकर छठ घाट तक, अबरार अहमद के घर से लेकर डॉक्टर कलीम के घर होते हुए बलिया सिकंदरपुर मुख्य मार्ग बज बजा रहे नालियों की सफाई और जल जमाव को अबिलंब ठीक करने की पुरजोर मांग किया है।
0 Comments