जोर से बोलो जय सिया राम!

जोर से बोलो जय सिया राम!
जालंधर पंजाब

                                   सलोनी खन्ना
राम सिया राम! 
हर लम्हा जपो राम सिया राम!
सारा  कार्य पूर्ण होगा !
जोर से बोलो जय सिया राम!

जय सिया राम!
तन मन स्वच्छ होगा  जब लोगे प्रभु का नाम!
तो बोलो जय सिया राम!

जय सिया राम!
मंगल होगा हरदम !
गर विश्वास है गाओ और  सुनो धुन, जय सिया राम की!
बोलो जय सिया राम !

जय सिया राम!
तेरे बिन लागे नहीं कहीं मेरा मन!
तेरे नाम से शुरू और अंत होता है मेरा जीवन!
जोर से बोलो जय सिया राम!

जय सिया राम!
बन जायेंगे बिगड़े काम!
रटलो बंदे राम का नाम!
नाम है परम सुखनाम!
तो बोलो जय सिया राम!

जय सिया राम!
अमंगल हरण मंगलकारी!
भक्त वत्सल त्रिभुवन धारी!
उनकी करूं मैं हर दिन गुणगान!
तो बोलो जय सिया राम!

Post a Comment

1 Comments