प्रधान हृदय नारायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि खूब याद आयी

 प्रधान हृदय नारायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि खूब याद आयी

सुखपुरा(बलिया)।

भलुही गांव के पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक आवास पर एक सादे समारोह में मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि  कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया ।इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे ने स्वर्गीय सिंह के व्यक्तित्व एवं उनके कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वे  गरीबों ,मजरूमो  के मसिहा थे।। कोई भी व्यक्ति चाहे वह कहीं का हो अगर उनके पास कोई भी जरुरत मंद आया उसकी उन्होंने भरपूर मदद  किया करते थे।। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर में कहा कि प्रधान जी का समय चला जाना हमारे लिए व्यक्तिगत बहुत क्षति हुई है। वह विभिन्न पदों पर आकर लोगों की सेवा करने का जज्बा था। विवेक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष प्रधान संघ के ब्लॉक से लेकर जिले तक अध्यक्ष पद पर रहे विभिन्न साधन सहकारियों में अध्यक्ष से लेकर डायरेक्टर तक चुने गए ऐसे व्यक्ति को असमय में चला जाना समाज और देश की अपूर्णक्षति बताया।इस मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में द्विजेंद्र मिश्रा ,सोनू सिंह, सचिदानंद सिंह, जनार्दन उपाध्याय, प्रवीण सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, राजेन्द्र यादव,आशुतोष सिंह,अजय सिंह ,प्रभात सिंह , महेश सिंह संजय सिंह, भृगु नाथ सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments