कार्तिक पूर्णिमा का महत्व शिक्षिका सीमा त्रिपाठी की रिपोर्ट

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

प्रतापगढ़

 
लालगंज प्रतापगढ़
सीमा त्रिपाठी की रिपोर्ट

कार्तिक मास का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है इस पूरे महीने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है कार्तिक मास का समापन पूर्णिमा के साथ होता है हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बेहद खास महत्व माना जाता है इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करके पुण्य अर्जित करते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का भी विशेष महत्व है इस दिन दीप दान करने से देवताओं का आशीर्वाद मिलता है इस दिन भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा को बहुत शुभ माना जाता है कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था कार्तिक मास में तुलसी की पूजा को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है विशेष रूप से कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है शाम के वक्त तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और माता तुलसी को श्रृंगार का सामान भेंट करें पौराणिक कथा के अनुसार कहा जाता है कि तुलसी को कृष्ण  से अगाध प्रेम था जिन्हें राधा ने पौधा होने का श्राप दिया था जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वह स्थान देवस्थल बन जाता है इसी महीने में तुलसी शालिग्राम का विवाह भी किया जाता है जो कि पूरे भारतवर्ष में देव उठावनी एकादशी के दिन धूमधाम से किया जाता है कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान दीपदान तथा विष्णु भगवान की पूजा करने से जीवन में सुख शांति समृद्धि आती है।

सीमा त्रिपाठी
शिक्षिका साहित्यकार
लालगंज प्रतापगढ़

Post a Comment

0 Comments