युवक के सिर में बदमाशों ने गोली मारी मौत



*युवक के सिर में बदमाशों ने मारी गोली, मौत*

*मामला शिवपुर दियर व्यासी गांव का*

*जमीन व ईंट भट्ठे का पाटीदार से चल रहा था विवाद*

*आरोप: हर बार थानाध्यक्ष करा दे रहे थे समझौता*

*जान से मारने की कई बार तहरीर  थाने में दे चुका है पीड़ित*

बलिया उत्तरप्रदेश

दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती में बुधवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मार कर हत्या कर दिया। मृतक का नाम यथार्थ विक्रम सिंह 25 पुत्र स्व कामख्या नारायण सिंह है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित  द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी। एसपी ने प्रथमदृष्टया कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया है जो जगह-जगह दबिश दे रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती निवासी यथार्थ विक्रम सिंह पुत्र स्व कामख्या नारायण सिंह की अपने पाटीदार नागेश्वर सिंह से करीब छह माह से जमीन व ईंट भट्ठे का विवाद चल रहा था। यह मामला थाने से लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल तक पहुँच गया। लेकिन इसका समाधान नहीं निकल सका। मृतक के चचेरे भाई की माने तो दुबहर थाने पर कई बार जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी जा चुकी है। लेकिन दुबहर थानाध्यक्ष हर बार समझौता कराकर भेज दे रहे थे। इसके बाद हम विक्रम की माँ ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत किया है। बुधवार की शाम करीब आठ बजे उसी मामले को लेकर दरवाजे पर अजय सिंह पुत्र नागेश्वर सिंह व उसके भाई सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह समेत सात-आठ लोग समूह में आए विक्रम व उसकी माँ से मारपीट करने लगे। इसी बीच इन लोगों ने विक्रम के सिर में गोली मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया कि जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया। जिसकी वाराणसी जाते वक्त रास्ते मे मौत हो गई। 

- दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी गांव में दो पाटीदारों के बीच काफी दिनों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर बुधवार की शाम दोनों पक्षों में झगड़ा  हो गया।जिसमें एक पक्ष ने विक्रम सिंह के सिर में गोली मार दी। जिसकी वाराणसी जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। अभी पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर नहीं प्राप्त हुआ है। प्रथम दृष्टतया टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

  -एस आनंद कुमार
एसपी, बलिया

Post a Comment

0 Comments