भाजपा को बड़ा झटका

भाजपा को बड़ा झटका

 भाजपा को बड़ा झटका, सिकन्दरपुर में सैकड़ों समर्थकों संग बाबू विमल राय बसपा में शामिल

बलिया(राष्ट्र की संपत्ति)

सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तब और तेज हो गई जब क्षेत्र के तेजतर्रार और सक्रिय समाजसेवी बाबू विमल राय आन्दोलन ने अपने सैकड़ों भाजपा समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह शामिल होने का कार्यक्रम आजमगढ़ में बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें भारी उत्साह और जोश देखने को मिला।

बसपा में शामिल हुए विमल राय और उनके समर्थकों का स्वागत आजमगढ़ मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जिला नेतृत्व ने जोरदार ढंग से किया। इस अवसर पर मंडल चीफ कॉर्डिनेटर दिनेश चंद्रा, मंडल चीफ कॉर्डिनेटर हरिश्चंद गौतम, कॉर्डिनेटर मदन राम, कॉर्डिनेटर हीरामणि भारती, बलिया जिलाध्यक्ष नन्दलाल राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत भारती, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, सिकन्दरपुर विधानसभा अध्यक्ष सिकंदर गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अजीत कुमार बब्लू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार भारती, बसपा जिला प्रभारी सत्येंद्र भारती, विधानसभा प्रभारी सुनील गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विनोद यादव, प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य मनजीत यादव, बसपा नेता सुरेश मास्टर, लालजी राम, ध्रुप कुमार भारती, छोटेलाल राम समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

कई वर्षो से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे बाबू विमल राय के बसपा में शामिल होने से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। भाजपा से जुड़े उनके सैकड़ों समर्थकों का एक साथ बसपा में प्रवेश करना आगामी चुनावी रणनीति में बहुजन समाज पार्टी के लिए मजबूत आधार तैयार करेगा।

स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि बाबू विमल राय का व्यक्तित्व और उनका जनसंपर्क क्षेत्र में काफी मजबूत है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने की वजह से उनके बसपा में आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

बसपा नेताओं ने इस मौके पर कहा कि विमल राय के नेतृत्व में पार्टी को सिकन्दरपुर क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी और संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी। वहीं समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बसपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इनके बसपा से जुड़ने की खबर फैलते ही पूरे सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे बसपा के लिए बड़ा राजनीतिक लाभ बताया।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया घटनाक्रम सिकन्दरपुर विधानसभा के भावी राजनीतिक परिदृश्य को नई दिशा दे सकता है। भाजपा को जहां इस कदम से नुकसान की आशंका जताई जा रही है, वहीं बसपा इस मौके को संगठन विस्तार और मजबूती के रूप में देख रही है।

बाबू विमल राय के जुड़ने से बसपा को निश्चित रूप से एक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक आधार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments