मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने किया
जागरूकता कार्यक्रम
सिकन्दरपुर (बलिया)।
पुलिस टीम ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और संयम रखते हुए तुरंत सहायता प्राप्त करना बेहद जरूरी है। इसके लिए महिलाएं आपात स्थिति में डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री महिला सहायता नंबर 1076, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस 108 पर तत्काल कॉल कर सकती हैं।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए महिलाओं और बच्चियों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक, अनचाही कॉल या संदिग्ध संदेश पर प्रतिक्रिया न दें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने की सलाह दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम का संचालन म0आ0 गरिमा एवं म0आ0 दीपिका द्वारा किया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या या अपराध से संबंधित शिकायत पर थाना सिकन्दरपुर सदैव तत्परता के साथ उनकी सहायता करेगा।



0 Comments