सुखपुरा(बलिया)।: भारतीय जनता पार्टी के 45 में स्थापना दिवस के अवसर पर सुखपुरा स्थित अपने आवास पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारतीय जनता पार्टी के अजेय होने की कामना की। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशल नेतृत्व से आज यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य कर रही है।आम जनमानस का अटूट विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर कायम है।जिसके फल स्वरुप अनवरत पार्टी मजबूत हो रही है और अपने लक्षय को प्राप्त कर रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से बसंत सिंह,संतोष पाण्डेय,अशोक यादव,बृजेश सिंह,राजेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता,पप्पु सिंह, गुड्डू मिश्रा आदि लोग रहे।
0 Comments