सुखपुरा थाने के उपनिरीक्षक पर आरोप
सुखपुरा थाने के उपनिरीक्षक पर आरोप लगाया कि वह बार बार मुकदमा न लिखवाने का दबाव बना रहे है
सुखपुरा बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों द्वारा एक नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म किया गया ।इसके बाद पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने दस मार्च को मुकदमा पंजीकृत किया ।वह भी पूर्व मंत्री के दबाव पर ,इसके बाद भी पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण में नाबालिग लड़की के मां से नहीं करवाने की बात लिखवा ली।जब इस बात की जानकारी पीड़िता के परिवार को हुई।तो उन लोगों ने इसकी जानकारी पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी को दिया।वह बुधवार को लड़की के गांव पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा जो भी पीड़ित परिवार के साथ किया गया वह बात बताई।पिड़िता कि मां सुखपुरा थाने के उपनिरीक्षक पर आरोप लगाया कि वह बार बार मुकदमा न लिखवाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस कर्मी सुनील यादव ने तो मैनेज करने की बात भी कर रहा था जिसका आडियो पिड़ित परिवार ने पूर्व मंत्री को उपलब्ध करवाया। पूर्व मंत्री ने परिजनो को आश्वस्त किया कि उपनिरीक्षक राजेश वर्मा व कांस्टेबल सुनील यादव, महिला कांस्टेबल रंजू यादव पर कार्रवाई होनी चाहिए।कहा कि सुखपुरा पुलिस संम्बेदन हीन हो गई है।जो इस सरकार में वर्दास्त नहीं किया जाएगा। दुष्कर्म पिड़िता को अपना मुकदमा लिखवाने के लिए परेशान होना पड़े।अगर मुकदमा लिखा भी जाय तो पुलिस नहीं चाह रही की मेडिकल परीक्षण हो।कहा कि समाजिक कार्यकर्ता अगर कोई बात करें तो पुलिस उससे उलझ जा रही है।कहा कि सुखपुरा थाने के जो भी पुलिस इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।



0 Comments