संदिग्ध परिस्थितियों में योग की मौत गांव में पुलिस बल तैनात
बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। मृतक के परिजनों से पूछताछ के साथ ही विधिक कार्यवाही जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि गुरुवार की देर शाम फेफना थाना अन्तर्गत सिंहपुर गांव के रहने वाले अवधेश (30) को संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। इस सूचना पर फेफना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के आधार पर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद है।


0 Comments