स्थापना दिवस मनाया गया

स्थापना दिवस मनाया गया


भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस एवं शताब्दी वर्ष शुक्रवार को शहीद स्मारक  सुखपुरा में   भव्य  एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सुखपुरा (बलिया ):-


भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस एवं शताब्दी वर्ष शुक्रवार को शहीद स्मारक  सुखपुरा में   भव्य  एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही जन संदेश यात्रा 19 मार्च से लेकर 23 मार्च तक कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिस कड़ी में आज 21 मार्च को सुखपुरा ग्राम में आयोजन रखा गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।  जिला मंत्री सत्य प्रकाश सिंह ने कम्युनिस्ट के विचारों पर प्रकाश डाला और कहा कि भाजपा फासीवादी ताकत है जो अमीरों को अमीर और गरीबों को और गरीब बना रही है ।केवल सत्ता  का परिवर्तन ही इस समस्या का हल नहीं है, एक मजबूत वामपंथी जनवादी शक्ति ही इसका मुकाबला कर सकती है ।  वही राज्य परिषद सदस्य डॉक्टर बैजनाथ सिंह एवं अध्यक्ष किसान सभा के लक्ष्मण पांडे एवं नारायण चौहान ने भी  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  वक्ताओं ने वर्तमान राजनीति का जिक्र कर जन समस्याओं पर प्रकाश डाला ।इस मौके पर  बबन वर्मा ,पन्नालाल गुप्ता ,गुलामन, पंचदेव राम रप्रजापति, श्याम सुंदर ,सीताराम पांडे ,दीपू कुमार (रेवती ),गोपाल प्रसाद, संतोष, राम निधि प्रजापति, श्याम सुंदर राम, राजा पासवान, लक्ष्मण पांडे, धर्मेंद्र ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे हैं।अध्यक्षता पारस नाथ सिंह एवं संचालन यमुना वर्मा ने किया।

Post a Comment

0 Comments