तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान
सुखपुरा(बलिया)।
हर घर तिरंगा अभियान को दिव्य रूप देने के उद्देश्य से मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में बत्तौर मुख्य अतिथि कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे द्वारा मंडल के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के लाखों लोगों की कुर्बानी के बाद देश को यह सुनहरा मौका स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने को मिला है ।इसको देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर घर तिरंगा लहराकर मनाने के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि सेनानियों के बलिदान के फल स्वरुप प्राप्त आजादी को हर घर तिरंगा फहराकर मनाने का निर्णय देश और प्रदेश नेतृत्व ने किया ।यह भारत के प्रति व्यक्ति के लिए गौरव की बात है। इसे हम भारतीय जनता पार्टी के कार्य कार्यकर्ता गर्म जोशी से प्रत्येक घरों पर तिरंगा फहराकर स्वत्रंत्रता दिवस को मनाएंगे।इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे ने पं दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राकेश महाजन ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिरजू साहनी,प्रकाश पांडे,नीतिश सिंह,बसंत सिंह,ममता सिंह,आरती सिंह दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




0 Comments