अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस




सुखपुरा(बलिया)।21 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगा की प्राचीन भारतीय पद्धति और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसके लाभों के बारे में वैश्विक जागरूकता को बढ़ावा देता है। इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का विषय 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' है, जो महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने पर केंद्रित है। इस अवसर पर योग के अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए राम दहिन सिंह इण्टर कालेज आमघाट बलिया में विद्यालय के  प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह, एवं अध्यापक,अध्यापिकाओं ,एवं कर्मचारियों द्वारा योगा का अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर शशि भूषण राय, पवन कुमार सिंह, सुषमा सिंह, राजेश कुमार यादव, राकेश शर्मा, मुकेश यादव, अश्वनी कुमार सिंह, अविनाश सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह, गौरी यादव, राम बहादुर सिंह, भोलू सिंह, आशीष वर्मा,  आदि अध्यापक/अध्यापिकाओं ने बड़े ही उत्साह से योगा के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।

प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह  ने योगा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। साथ ही, यह तिथि दुनिया के कई हिस्सों में विशेष महत्व रखती है। और योग परंपराओं में इसे शुभ माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में अर्जुन को बताया कि मैं योग को सबसे पहले सूर्य को, सूर्य ने मनु को, और मनु ने इक्षुवाक को बताया कालक्रम से यह लुप्त हो गया था। इस गोपनीय योग को तुम्हें बता रहा हूं। इसी को संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21जून को योग दिवस घोषित किया है। जिसे सर्वत्र मनाया जाता है।

Post a Comment

0 Comments