गांवों में जमीन के अंदर पाइप लगाने का काम शुरू
सुखपुरा(बलिया) आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत आजकल गांवों में जमीन के अंदर पाइप लगाया जा रहा है।यह कार्य जल निगम विभाग के पंजीकृत ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा हैं।विकास खण्ड हनुमानगंज के देवकली ग्राम में इस समय भूमि के अंदर पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा है।इस योजना के क्रियान्वयन से सरकार की मंशा है। कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को भी शुद्ध पेयजल जल आसानी से मिल सके। लेकिन इस कार्य में लगे लोगों द्वारा जमीन के अंदर पाइप बिछाने के बाद उसे अच्छी तरह से बराबर नहीं जा रहा है। इसके कारण गांव की सड़कों एवं गलियों में अनेक स्थानों पर गड्ढा बन गया है ।इसके कारण आए, दिन बच्चे इसमें गिर कर चोटिल हो रहें हैं।गांव के पूर्व प्रधान भोला राय,अंजनी राय,मनोज पांडेय आदि ने जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है। कि जमीन के अंदर पाइप बिछाने से गांव के अंदर जो गड्ढे हो रहे हैं। उसे तत्काल ठीक ढंग से भरवा दिया जाए। ताकि गांव में आवागमन सुगम हो सके, और बच्चे गिरकर चोटिल न हो ।



0 Comments