सिकंदरपुर पुलिस और sog टीम को मिली कामयाबी
29 नवंबर को ठगी करने वाले गिरफ्तार गाजा के साथ
सिकंदरपुर बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
SOG टीम बलिया व थाना सिकन्दरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ठगी व गांजा तस्करी करने वाले 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 5.100 किलो ग्राम अवैध गांजा व ठगी के 10240 रुपये बरामद
पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व दिनेश पाठक थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।
मंगलवार को थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर दिनेश पाठक अपने फोर्स बल व चौकी प्रभारी कस्बा सिकन्दरपुर उ0नि0 रविन्द्र कुमार पटेल के साथ देखभाल क्षेत्र में गाँधी इन्टर कालेज के पास भ्रणणशील थे कि कुछ समय पश्चात वही पर प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल विश्वनाथ यादव फोर्स व SOG प्रभारी उ0नि0 अजय यादव फोर्स के साथ आ गए मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि कुछ दिन पहले सेन्ट्रल बैंक के पास ठगी हुई थी ठगी करने वाले कुछ व्यक्ति आज पुनः लखनापार नहर के रास्ते बिच्छीबोझ आ रहे है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्रारा ग्राम बिच्छी बोझ स्थित नहर पुलिया लखनापार मोड़ से मुड़कर नहर के रास्ते ग्राम उमैदा पनदह के पहले स्थित नहर पुलिया के पास आने वाले व्यक्तियों का इंतजार करने लगे कि समय पश्चात एक सफेद रंग की बोलेरो ग्राम उमैदा की तरफ से आती दिखायी दी जिसको रुकने के लिए इशारा किया गया कि चालक के द्वारा व अन्य बैठे हुए व्यक्ति एकाएक ब्रेक लगाकर उतरकर भागने का प्रयास करने लगे कि पुलिस टीम के द्वारा तत्परतापूर्वक मौके से 05 व्यक्तियों को घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियो मे चालक ने अपना नाम 1. अवधेश पासवान पुत्र जूठन पासवान निवासी गोपालपुर, सहोदरा थाना कोतवाली बलिया 2. रामनरायन प्रसाद उर्फ रामायण पुत्र स्व0 सरल प्रसाद कन्नौजिया निवासी यारपुर बेदुआ थाना कोतवाली बलिया 3. रामजी यादव पुत्र स्व0 छांगुर यादव निवासी काशीपुर थाना कोतवाली, बलिया 4. शिवजी मिश्रा पुत्र स्व0 परशुराम मिश्रा निवासी रामपुर बेदुआ थाना कोतवाली बलिया 5. भगवान प्रसादपुत्र स्व0 शिवनाथ प्रसाद निवासी चमन सिंह बाग रोड थाना कोतवाली बलिया बताया । पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से तलाशी के दौरान बोलेरो वाहन का रजिस्ट्रेशन नं0 UP 60 AF 6111 से 5.100 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ व चालक अवधेश पासवान के पास से 1620 रूपया, राम नरायन प्रसाद उर्फ रामायण के पास से 1850 रूपया बरामद हुआ इसी तरह पकड़े गये व्यक्ति रामजी यादव के पास से 3040 रूपया बरामद हुआ व शिव जी मिश्रा के पास से 2210 रूपया बरामद हुआ और भगवान प्रसाद के पास से 1500 रूपया बरामद हुआ इस तरह पकड़े गये पाँचो लोगो के पास से कुल 10240 रूपया बरामद हुआ ।
पकड़े गए सभी अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि हम सभी लोग बिहार प्रान्त से गांजा लाकर अधिक लाभ हेतु जनपद बलिया में बेच देते है।
29 नवम्बर को सेन्ट्रल बैंक सिकन्दरपुर के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति से ठगी की घटना कारित करते हुए सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया गया तो पकड़े गए अभियुक्तों में से रामनरायन प्रसाद उर्फ रामायण का शामिल होना पाया गया तथा रामनारायन प्रसाद से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया गया साहब हम पाँचो लोग व दो अन्य लोग 1.पंकज गोड़ पुत्र श्याम लाल गोड़ निवासी मिठुवा थाना फेफना बलिया 2. बेचू राजभर पुत्र योगेन्द्र राजभर निवासी खोरीपाकड़ थाना फेफना जनपद बलिया इसी बोलोरो से आए थे तथा योजना बनाकर एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसने बैंक से 45000/- रूपये निकाले थे उसके पीछे लग गए तथा पूर्व नियोजित योजना के तहत बुजुर्ग द्वारा बैंक से निकाले गए 45000/- रूपये ठगी कर ले लिया व सातों लोगों ने रुपये आपस में बाँट लिए थे । हम लोगों के पास से बरामद 10240 रूपये बुजुर्ग से की गयी ठगी के ही हैं ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।


0 Comments