शौर्या ने दिखाया शौर्य, गोल्ड मैडल लाकर बढ़ाया जिले का मान

सुखपुरा (बलिया) :
 शौर्या ने दिखाया शौर्य, गोल्ड मैडल लाकर बढ़ाया जिले का मान  

                                  गायत्री ज्ञानपीठ सुखपुरा बलिया के इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के छात्र शौर्या सिंह पुत्र विनोद सिंह   निवासी ज्ञानपुर बेरूआरबारी ने आजमगढ़ मंडल स्तर पर चक्का फेंक प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल पाकर जिले का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता दिनांक 20 अक्टूबर को मऊ जिले के दोहरीघाट में आयोजित की गई थी। शौर्या सिंह की इस उपलब्धि पर गुरुजनों माता पिता तथा क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments